पिथौरा

संविधान के मौलिक कर्तव्य व अधिकारों की दी जानकारी

मांधाता सिंह ठाकुर/पिथौरा (काकाखबरीलाल)। जिला सत्र न्यायाधीश महासमुन्द एवं जिला विधिक सेवाप्राधिकरण महासमुन्द के निर्देशानुसार आज कोरोना काल में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें व्यवहार न्यायाधीश वर्ग- दो पिथौरा एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरा सुश्री कामिनी जायसवाल द्वारा संविधान के मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य तथा कोरोना काल में आम व्यक्तियों के कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी गयी। अधिवक्ता श्री नरेश्वर सैलानी पटेल, श्री टिकेन्द्र प्रधान, राजू देवांगन एवं शासकीय प्राथमिक शाला खुटेरी के प्रभारी प्रधान पाठक श्री डोलामणी साहू ने संविधान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। वेबिनार का संचालन श्री कौतुक पटेल व श्री अभिनंदन नाग ने किया। इसी क्रम में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं में से कु. विनीता पटेल, कु. अंजलि पटेल, कु.लक्ष्मी ठाकुर, कोमल सिन्हा, अनमोल सोना, डिगेश कुमार सिन्हा, मयंक गोयल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये साथ ही संकुल पिथौरा के समन्वयक श्री खगेश्वर डड़सेना, श्री चुड़ामणी भोई एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने वेबिनार में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!