पिथौरा

पिथौरा में विशेष तैयारी के साथ निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, लगभग हजारों में शिवभक्त होंगे शामिल

नंदकिशोर अग्रवाल , काकाखबरीलाल @पिथौरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर पिथौरा बोलबम कांवड़िया संघ के तत्वावधान में इस वर्ष भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस संघ की द्वितीय बैठक कल 26/7/2026 को pwd रेस्ट हाउस पिथौरा में रखा गया था, जिसमें संघ के पदाधिकारियों एवं भक्तजनों की इस बैठक में यात्रा को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हुए, कांवड़ यात्रा के प्रत्येक पहलुओं को विचार मंथन किया गया है, बम भक्तों की सुविधाएं का विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है, इस यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष यात्रा में लगभग कई हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

पिथौरा बोलबम कांवड़िया संघ के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि 7 अगस्त (शुक्रवार) को श्रद्धालु अग्रसेन भवन, पिथौरा में एकत्रित होंगे। रात में भजन कीर्तन ,रामायण का भी आयोजन किया जाएगा । इसके पश्चात 8 अगस्त (शनिवार) को देवधारा से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम पिथौरा में किया जाएगा।

8 अगस्त को शाम 5 बजे पिथौरा में भगवान शंकर-पार्वती एवं अघोरियों की भव्य झांकी के साथ विशेष स्टेज शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
9 अगस्त (रविवार) को यात्रा पटेवा पहुंचेगी। यहां शाम 7 बजे लोकप्रिय गायिका तारा साहू द्वारा भव्य सांस्कृतिक एवं भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगा ।
10 अगस्त (सोमवार) को यात्रा सिरपुर पहुंचेगी, जहां शाम 7 बजे जाने माने प्रसिद्ध भजन गायक नितिन दुबे अपनी कलाकारों की टीम के साथ भव्य भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।
11 अगस्त (मंगलवार) को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के पश्चात यात्रा का समापन होगा।
अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। यात्रा को अनुशासित एवं सुरक्षित बनाने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रहेगी।
आकाश अग्रवाल ने पिथौरा सहित आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग में शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करें, भगवान भोलेनाथ की इस पावन यात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
इस कांवड़ यात्रा में स्वास्थ विभाग,पुलिस प्रशासन,जनप्रतिनिधि एवं विशेष रूप से आमजनों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है ।
हर-हर महादेव.. बोल बम…

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!