बसना: अश्लील गाली गलौज कर धमकी मामला दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अश्लील गाली गलौज कर थप्पड़ से मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है।पुजा वैष्णव ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम हाड़ापथरा की निवासी है ग्राम कुदारीबाहरा में कक्षा 09 वीं में पढ रही है दिनांक 14/07/2025 को घर पर अकेली थी माता पिता ग्राम बरोली बाजार गये थे शाम करीबन 06 बजे गांव के हेमकुमार बरिहा आये व आते ही चिल्लाते हुए बोला कि तेरी मां कहां है उनसे बात कराओ तब अपने मोबाईल से मां को फोन लगाकर बात कराई उसके बाद हेमकुमार बरिहा स्वयं के मोबाईल को लेकर जाने लगा तब अपने मोबाईल को मांगी तो हेमकुमार बरिहा वाद विवाद करने लगा व बोला कि तेरी मां पैसा लग रही है जब पैसा देगी तब मोबाईल को दुंगा कहकर अपने घर चला गया तब मोबाईल लेने के लिए हेमकुमार के पीछे पीछे उसके घर गयी व अपने मोबाईल को मांगी तो उसने अश्लील गाली गलौच कर थप्पड़ से मारा व जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया । घटना के संबंध में अपनी मां को बतायी तो कुछ समय बाद मां आयी तो हेमकुमार ने मां से भी गाली गलौच किया है घटना को सीमरन वैष्णव देखी सूनी है व घटना को अपने पिताजी को भी बतायी पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























