बसना

बसना:ट्रैक्टर की जैक रॉड से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज

बसना। ग्राम बड़े टेमरी में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने ट्रैक्टर की जैक रॉड से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पौंसरा निवासी सदानंद साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि 27 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे उसकी दीदी के देवर भोजलाल साव ने फोन कर बताया कि बड़े टेमरी निवासी उसकी दीदी सुभाषिनी साव (48) को उसके पति बालकराम साव ने मार दिया है। सूचना मिलते ही सदानंद अपनी दीदी के घर बड़े टेमरी पहुंचा। घर के किचन में सुभाषिनी साव लहूलुहान हालत में मृत पड़ी मिली। उसके सिर पर गंभीर चोट थी और काफी खून बहा हुआ था।
शिकायतकर्ता के अनुसार मौके पर मौजूद भोजलाल साव ने बताया कि बालकराम साव ने ट्रैक्टर की जैक रॉड से सुभाषिनी साव के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या का तत्काल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शिकायतकर्ता ने आपसी अथवा पारिवारिक विवाद के चलते घटना होने की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी बालकराम साव के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!