महासुमंद

महासमुंद:बहन से गाली-गलौज का विरोध करने पर दुकानदार पर चाकू से हमला

महासमुंद। वार्ड नंबर 02 ईमलीभांठा निवासी एक दुकानदार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी महेश लांड्री दुकान में था। इसी दौरान उसकी बहन टीकम बाई धीवर दुकान पर पहुंची और मोहल्ले के मोंटु सेन द्वारा बिना कारण गाली-गलौज करने तथा मारपीट की धमकी देने की बात बताई।
इसी दौरान मोंटु सेन पिता सुंदर सेन वहां पहुंच गया और टीकम बाई से गाली-गलौज करते हुए चाकू निकालकर मारने का प्रयास किया। बचने के लिए टीकम बाई दुकान के अंदर आ गई। आरोप है कि मोंटु सेन ने बीच-बचाव करने पर दुकानदार से भी गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर मारपीट की। घटना में उसके बाएं भुजा, चेहरे और पीठ में चोटें आईं।
घटना को टीकम बाई धीवर और मुकेश धीवर द्वारा देखना-सुनना बताया गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 118(1), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!