महासमुंद
महासमुंद: घर से बिना बताए निकला युवक लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद। ग्राम बेमचा निवासी अश्वनी ध्रुव, उम्र 35 वर्ष, 24 सितंबर की दोपहर घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार अश्वनी ध्रुव की ऊंचाई करीब 5 फीट, चेहरा गोल, बाल काले, रंग सांवला तथा शारीरिक स्थिति सामान्य है। घटना के समय उसने नीले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। वह कक्षा तीसरी तक पढ़ा है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है।
लगातार तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिजन 27 सितंबर को थाना महासमुंद पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 140(3) बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
AD#1




























