बसनामहासुमंद

बच्चों के भविष्य सवारने आगे आए युवा पीढ़ी, बसना के ग्रामीण क्षेत्र में निःशुल्क शिक्षा अभियान जारी

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। महासमुंद जिले के बसना ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसकोल में युवाओं द्वारा निःशुल्क शिक्षा अभियान
की शुरुआत की गई है, बता दें कि वर्तमान में 42 बच्चों को इस अभियान के तहत निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है, राज्य के सभी स्कूलों में लॉकडाउन एवं कोरोना महामारी के भय से सभी स्कूल कॉलेज बंद है, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए युवाओं द्वारा नि:शुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है, युवाओं ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हर गांव में शिक्षा अभियान चलाया जाए ताकि बच्चों को इससे लाभ मिल सके.युवाओं ने अनुरोध किया है कि स्कूल खुलने तक सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवा साथी इस तरह के शिक्षा अभियान चला कर बच्चों को शिक्षा प्रदान करें ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो सके.

शासन प्रशासन के द्वारा स्कूल खोलने को लेकर संशय बना हुआ है, विश्वनीय सूत्रों में मिली जानकारी के अनुसार 1 नवम्बर से ऑनलाइन पढ़ाई का आगाज होना माना जा रहा है, ऑनलाइन पढ़ाई भी हर वर्ग के बच्चे के लिए संभव नहीं है।
इस बीच ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं द्वारा निशुल्क शिक्षा अभियान चलाना एक सार्थक पहल माना जा रहा है. मुख्य रूप से सूरज चौहान, चिंतामणी भट्ट नरेंद्र भोई, अनुसुइया निषाद का विशेष योगदान है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!