बसना

भंवरपुर:मुड़ीडीह के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक घायल

भंवरपुर। ग्राम माधोपाली निवासी शोभनाथ सिदार 3 अगस्त 2026 की शाम अपनी मोटरसाइकिल से भंवरपुर स्थित कल्पना अस्पताल अपनी बहन को देखने जा रहा था। इसी दौरान ग्राम मुड़ीडीह के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AL 4355 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए शोभनाथ की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में शोभनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए श्याम अस्पताल भंवरपुर में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए नायक नर्सिंग होम चांपा ले जाया गया। घायल के पिता विशुप्रसाद सिदार के अनुसार हादसे में उसके बेटे के बाएं पैर, बाएं हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
परिजनों को घटना की जानकारी फोन के माध्यम से मिली। उपचार के बाद 8 सितंबर को विशुप्रसाद सिदार ने पुलिस चौकी भंवरपुर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AL 4355 के चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना को आसपास के लोगों ने भी देखा था। पुलिस दुर्घटना के कारणों और आरोपी चालक के संबंध में जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!