बसना
बसना: गांव में जहर सेवन से युवक की मौत


बसना (काकाखबरीलाल).भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम रूपापाली में जहर सेवन से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। भंवरपुर पुलिस के अनुसार 9 दिसम्बर को ग्राम रूपापाली निवासी धनीराम जगत पिता धनसाय 35 वर्ष ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया। तबियत खराब होने पर परिजनों को जानकारी मिली तो उसे ईलाज के लिये सरायपाली अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जाँच विवेचना में लिया है।

AD#1



























