तेली युवा मंच की मंदिर निर्माण समिति का गठन एवं होली मिलन समारोह संपन्न।

बसना।तेली युवा मंच की मंदिर निर्माण समिति का गठन
दिनांक 24.03.2019 को तेली युवा मंच फुलझर अंचल बसना की बैठक अाहुत की गई । बैठक साहू सदन बन्सुला में रखा गया था । जिसमें हमारे समाज के पदाधिकारी श्री केशव साव, श्री परीक्षीत साव, श्री धनीराम साव, श्री केशर साव के उपस्थिति में मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया । केशव व परीक्षीत ने अपनी उदबोधन में कर्मा माता फुलझर अंचल में बनाने की सोच रखे थे पर अाज तक नही हो पाया था अब तेली युवा मंच ने इसकी पहल की है तो ईसे पुरा करने का भी उन्होने संकल्प लिये है । कर्मा माता मंदिर निर्माण समिति के नाम से खाता खोलने का प्रस्ताव रखा गया है ।

कर्मा माता मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक- पंकज साव, अध्यक्ष- जन्मजय साव, टिकेश्वर साव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष-दशमोती साव व उपाध्यक्ष- हीराधर साव, कन्हैया साव, महेन्द्र साव, सचिव- प्रेमचंद साव, नवीन साव, सह सचिव- खेमराज साव, कोषाध्यक्ष- चन्द्रमणी साव, राजेश साव, संगठन मंत्री- हरिराम साव, कन्हैया साव, प्रफुल्ल साव, सह संगठन मंत्री- नंदकिशन साव, पदमन साव, यशवंत साव, मिडिया प्रभारी- रुपानंद साव, सह मिडिया प्रभारी- नवीन कुमार साव, सम्पर्क प्रमुख- लोकनाथ साव, हेमलाल साव को सर्वसहमती से मनोनीत किया गया है ।

मंदरि निर्माण हेतु दान दाता जन्मजय साव ने 11 हजार, टिकेश्वर साहू ने 10 हजार, चन्द्रमणी साव ने 5 हजार, केशव साव द्वारा 1 ट्राली ईट देने की घोषणा किये । बैठक उपरांत होली मिलन कार्यक्रम किया गया ।



























