बसना
बसना:रसोड़ा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

बसना। सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा विद्यालय में 4 सितंबर, शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार डडसेना, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला, विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण कुमार बेहेरा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बंसुला तथा श्री संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा शिक्षण समिति के सदस्यों, आचार्य-दीदी, प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा साहू एवं भैया-बहनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने रसोड़ा ग्राम भ्रमण करते हुए मटका फोड़ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन के बाद पालक श्री जयदेव मेहर द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों, आचार्य एवं दीदी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। विद्यालय परिवार ने सहयोग के लिए श्री मेहर का आभार व्यक्त किया।

AD#1






























