
बसना विधानसभा-ग्राम पंचायत मेंदनीपुर, ग्राम पंचायत खेमड़ा में आयोजित कार्यक्रम
शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’अंतर्गत स्व सहायता समूह का बिहान कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को ‘बिहान’ समूह से जुड़ने के फायदे बताए।
इस दौरान माननीया संसदीय सचिव व विधायक बसना श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा श्रीमती चौधरी का भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान श्रीमती चौधरी ने ‘बिहान‘ अंतर्गत गठित स्व सहायता समूहों के महिला सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि, ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक रुप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर होने से ही ग्राम का विकास निर्भर है।

हम सभी का दायित्व है कि हम मिलकर ग्रामीण महिलाओं को पूरा सहयोग प्रदान करें। ग्रामीण आजीविका मिशन ‘ बिहान’ योजना की ग्राम महिलाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जिससे बेरोजगार को रोजगार मिल रही हैं ।

आज इस ग्रामीण अंचल के महिलाओं द्वारा समूह के माध्यम से अपनी आवष्यकताओं को पूरी करने के लिए समूह के माध्यम से अनेकों कार्य कर रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार उनकी बखूबी साथ दे रही है महिला समूह के माध्यम से रेडी टू ईट,निरमा, ई रिक्शा चलाना, दोना पत्तल सिलाई बुनाई के कार्य क्या जा रहा है जिसमें महिला स्व सहायता समूह के माध्यम कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुकेश जोशी जिला मंत्री भाजयुमो, सरपंच मेदनीपुर बिलास भोई, सरपंच खेमडा चंद्रकांति दयानिधि सिदार, जनपद बसना से सुदर्शन बगर्ति सभी अधिकारी कर्मचारी व स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

























