बसना

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज से त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रारम्भ

​रिपोर्ट – सत्यप्रकाश अग्रवाल

काकाखबरीलाल भंवरपुर – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रारम्भ किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवम् विकास समिति के अध्यक्ष बी पी देवांगन थे। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि एवम् प्राचार्य के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के द्वारा किया गया। प्राचार्य के द्वारा सभी खिलाडीयो को अनुशासन एवम् खेल भावना से खेलने हेतु शपथ दिलाया गया। इस प्रतियोगिता को सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने हेतु सभी 521 छात्राओ को चार दाल सत्यम शिवम् सुंदरम एवम् मधुरम में बांटा गया है। जिसमे सभी दलो के दल नायक एवम् दल प्रभारी नियुक्त किये गए है। खेल को नियमानुसार खिलाने के लिए सभी खेलो में जानकार शिक्षको को निर्णायक बनाया गया है। 
इस प्रतियोगिता में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी पी देवांगन ने कहा की वे छात्र एवम् स्कूल जीवन से ही पढाई और खेल को बराबर महत्त्व देते है। उन्होंने छात्राओ के भीतर छिपे प्रतिभा को बाहर आने के अवसर के रूप में इस प्रतियोगिता को बताया है। प्राचार्य जी एस तोमर ने कहा की खेल को खिलाडी भावना से खेलना चाहिए खेल में हार एवम् जीत दोनों खेल का ही भाग है। इस प्रतियोगिता में तीन दिनों तक व्यक्तिगत एवम् सामूहिक खेलो में 100 मी दौड़ 200 मी दौड़ रस्सी दौड़ चम्मच दौड़ त्रितंडी दौड़ गोला फेंक सुई धागा दौड़ कबड्डी क्रिकेट बैडमिंटन खो खो रिले रेस इत्यादि खेल आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान छात्राएं बहुत ही आनंदित है और इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी पी देवांगन प्राचार्य जी एस तोमर शिक्षकगण पी एल बरिहा, व्ही एस सिदार, एस एस चौहान, दीपेश ठाकुर अरविन्द नन्द रोहित शर्मा मनोहर मिर्झा श्रीमती ज्योति दास करिश्मा कौशिक यशोदा पटेल रोहिणी सिदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवम् समन्वय क्रीड़ा प्रभारी रोहित शर्मा के द्वारा किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!