बसना

बसना:खेती में अपनाई पर्यावरण अनुकूल पद्धति, प्रफुल्ल  को मिला सम्मान

बसना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बिछिया पोटापारा में किसानों को कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्नत एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग ने किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया।
इसी क्रम में कृषक प्रफुल्ल साहू को पर्यावरण अनुकूल कृषि एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल के लिए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कृषक साहू ने चालू खरीफ सीजन में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी 20 एकड़ कृषि भूमि में हरी खाद के रूप में ढैंचा का उपयोग किया है।
ढैंचा को हरी खाद के रूप में अपनाने से खेत में जैविक पदार्थ की मात्रा बढ़ाने, मृदा की उर्वरता बनाए रखने तथा मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार में मदद मिलती है। कृषक साहू की इस पहल को पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कृषक प्रफुल्ल साहू की पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही अन्य किसानों से भी शासन की कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा उन्नत, टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की गई।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने तथा सफल कृषकों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों को अन्य किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!