बसना
बसना: इस गांव में सोलर पंप चोरी, तीन पैनल क्षतिग्रस्त

बसना । थाना क्षेत्र के ग्राम गिधामुड़ा में अज्ञात चोरों ने सोलर पंप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। प्रार्थी बेदलाल साव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी संध्या साव के नाम से क्रेडा के माध्यम से ECOZEN कंपनी का SHP सोलर पंप स्थापित किया गया था।
प्रार्थी के अनुसार 28 सितंबर 2026 को अज्ञात चोरों ने सोलर पंप, 150 पाइप तथा करीब 160 फीट केबल वायर चोरी कर लिया। वहीं तीन सोलर पैनलों को पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
AD#1






























