महासमुंद

महासमुंद:अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

महासमुंद। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभागीय मैदानी अमला क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान चला रहा है।
इसी क्रम में 5 अक्टूबर को ग्राम बरबसपुर में औचक निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को थाना तुमगांव पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।
वहीं 6 अक्टूबर की मध्य रात्रि ग्राम चिंगरौद में अवैध रेत परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान रेत से भरे 4 हाइवा वाहनों को जब्त कर थाना महासमुंद की अभिरक्षा में रखा गया।
इस प्रकार खनिज विभाग ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 9 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!