महासुमंद

महासमुंद:छूटे एवं नए युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए चलेगा विशेष अभियान

महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिले में छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं नए पात्र युवा तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची का निरंतर अद्यतनीकरण किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने बुधवार को ईआरओ एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा ECINET मोबाइल एप अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने मतदाता पंजीयन को लेकर व्यापक जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अक्षा गुप्ता, स्वीप नोडल श्री रेखराज शर्मा सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!