महासुमंद

महासमुंद:बेल्ट,डंडा एवं छड से मारपीट

महासमुंद. आरक्षी केद्र में वलय कुमार गुरवेकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 29 महासमुन्द भाजपा कार्यालय के पीछे रहता है कक्षा 12वी तक पढा है बिल्डीग कन्ट्रक्शन का काम करता है।

दिनांक 13.11.23 के शाम 07.30 अपने साथी अनील यादव, सदीप राजपूत के साथ मौहारी भाठा मैदान के पास बैठ कर आपस में बात चीत कर रहे थे उसी दौरान मौहारी भाठा के कोमल पटेल अपने अन्य साथियों के साथ आकर गाली गुप्तार कर रहे थे जिसे यहा पर गाली गुप्तार करने से मना किया तो कोमल पटेल अपने अन्य साथियों के साथ मील कर , तुम हम लोगो को मना करने वाले कौन होता है कहकर अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये बेल्ट,डंडा एवं छड से मारपीट किये । मारपीट करने से सिर के दाहिने तरफ चोट लगकर खुन निकला है पीठ में चोट लगा है। घटना को वहा पर उपस्थित अनील यादव, संदीप राजपूत देखे सुने व बीच बचाव किये है , पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!