महासुमंद

महासमुंद:युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर चोट लगने से हुआ घायल

महासमुंद। ग्राम बम्हनी के वार्ड क्रमांक 12 निवासी एक युवक पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे पीड़ित भोजन करने के बाद टहलने के लिए ग्राम चिंगरौद आम रोड स्थित पीपल पेड़ के पास गया था। वहां उसका मित्र दिलीप बंजारे भी पहुंचा और दोनों आपस में बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद दिलीप अपने घर चला गया।
आरोप है कि इसके बाद भानू बंजारे वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के युवक को गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने  अशोभनीय गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे खून निकलने लगा। पीड़ित ने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं है कि आरोपी ने किस वस्तु से हमला किया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!