पिथौरा

पिथौरा :मां परमेश्वरी धाम मंदिर में चोरी, चांदी का छत्र और दानपेटी से 80 हजार रुपये पार

पिथौरा। नगर के प्रसिद्ध मां परमेश्वरी धाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए मंदिर की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना 18 जून से 19 जून 2026 की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। मामले की शिकायत मंदिर के पुजारी जयवर्धन मिश्रा ने थाना पिथौरा में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर मंदिर में प्रवेश कर भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चांदी के छत्र तथा दानपेटी में रखी नकदी चोरी कर ले गए। पुजारी जयवर्धन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020-21 में श्रद्धालुओं द्वारा गुप्तदान के रूप में चढ़ाया गया लगभग 40 तोला वजनी चांदी का छत्र, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये है, चोरी हो गया है।
इसके अलावा मंदिर की दानपेटी में पिछले दो वर्षों से एकत्रित गुप्तदान की राशि, जो लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है, उसे भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी की जानकारी मिलने पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!