लूट व महिला अपहरण के आरोपी गिरफ्तार ।

पिथौरा – पिथौरा थानाअन्तर्गत गत दिनों लूट व महिला अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी , लूटे हुये सामग्री के साथ आरोपी पुलिस के गिरफ्त में क्राइम ब्रांच की कार्रवाही से प्रार्थी को मिला न्याय ।
जानकारी के अनुसार घटना गत दिनांक 31 जुलाई की रात 10 बजे की है । प्रार्थी नरेंद्र साहू पिता तिलकराम साहू भिथीडीह अपनी महिला मित्र के साथ अपने वाहन सुमो CG 04 FG 6831 में घूमने निकले थे इसी दौरान राजा सवैया कला मार्ग में गाड़ी खड़ी कर मित्र के साथ बात कर रहे थे इसी समय राजा सवैया मार्ग से 2 व्यक्ति आये और चाकू की नोंक पर नरेंद्र साहू को बाहर कर उनका मोबाईल OPP0 कंपनी व उनके पास के 5000 रुपये लूट प्रार्थी के वाहन जिसमें महिला बैठी थी उसे ले भागे प्रार्थी थाना पहुँच अपने आप बीती बता घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर पुलिस ने घटना की गंभीरता देखते जाँच जारी रखी । घटना में लड़की बसना थानान्तर्गत खेमड़ा ग्राम में आरोपियों से पानी पीने की मांग की तब उनमें से एक आरोपी पानी लेने उतरा दूसरा बाथरूम के लिये इस बीच महिला अपने को बचाते हुये भाग निकली थी ।

आरोपियों के चंगुल से बच निकली महिला ने पुलिस के पूछ ताछ में बताया कि वह मौका पाकर गाड़ी से उतर मदद के लिये पास ही के किराना व्यवसायी के पास गई व्यपारी ने बसना थाने में महिला की जानकारी दी थी । पुलिस आरोपियों के विरुद्ध 365 , 392 , 34 की धारा पंजी बद्ध कर तलाश जारी की थी जिस पर क्राइम ब्रांच ने सफलता प्राप्त करते घटना के आरोपी सन्नी ध्रुव निवासी अभनपुर व नाबालिक बालक टेका को गिरफ्तार किया है । बालक से लूट के दौरान बंटवारे के 800 रु. व लावारिस हालत में वाहन को कसहीबाहरा से बरामद किया गया ।



























