बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 21 जून को नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 21 जून 2026 को नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे। डॉ. अग्रवाल को नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा वे आॉक्यूलोप्लास्टी एवं मोतियाबिंद फेको सर्जरी में प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं।
शिविर में मोतियाबिंद, कांचबिंद (ग्लूकोमा), कम दिखाई देना, आंखों में सूखापन, बार-बार संक्रमण, आंखों से पानी आना, खुजली, जलन, लालिमा, पलकों की विभिन्न समस्याएं तथा लगातार बदलते चश्मे के नंबर जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार जिन मरीजों को मोतियाबिंद या अन्य नेत्र रोगों के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें चिन्हित कर ऑपरेशन की तिथि एवं समय की जानकारी दी जाएगी। अस्पताल में आधुनिक लेजर एवं फेको मशीनों के माध्यम से न्यूनतम खर्च पर नेत्र ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह शिविर 21 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में आयोजित होगा। इच्छुक मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की गई है। संपर्क के लिए 93036-23130, 91312-76828 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!