अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए हर उम्र में संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

बसना। महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में किशोरावस्था से लेकर वरिष्ठ नागरिक महिलाओं तक के लिए एक ही छत के नीचे समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का आधुनिक तकनीकों से उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल द्वारा किशोरियों में माहवारी संबंधी समस्याएं, हार्मोनल असंतुलन तथा पीसीओएस/पीसीओडी जैसी बीमारियों की विशेष देखभाल की जा रही है। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित जांच, सोनोग्राफी, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी प्रबंधन, सुरक्षित प्रसव एवं सिजेरियन सुविधा उपलब्ध है।
नवजात शिशुओं एवं माताओं के लिए शिशु जांच, स्तनपान परामर्श, टीकाकरण तथा अत्याधुनिक एनआईसीयू सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है। इसके अलावा मेनोपॉज एवं वरिष्ठ महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, हार्मोनल बदलाव, हड्डियों की देखभाल एवं विशेष स्वास्थ्य परामर्श की सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल में बांझपन परामर्श, बच्चेदानी संबंधी रोगों का उपचार, माहवारी संबंधी समस्याओं का समाधान, पेल्विक इंफेक्शन एवं दर्द का उपचार, स्तन रोगों की जांच एवं उपचार तथा पीसीओएस/पीसीओडी क्लीनिक संचालित किया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 24×7 विशेषज्ञ टीम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर टीम तथा आधुनिक आईसीयू एवं एनआईसीयू सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डॉ. भारती अग्रवाल (एमबीबीएस, डीजीओ, एफएमएएस) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रही हैं। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए आधुनिक और समर्पित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
































