महासुमंद

महासमुंद: गाली गलौज करते सूजा से हमला जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज करते सूजा से हमला करने का मामला सामने आया है।चन्द्रपाल चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं. 14 लालवानी गली महासमुंद का रहने वाला है।  कक्षा 10वीं तक पढ़ाई किया है तथा खेती-किसानी का काम करता है। विष्णु चंद्राकर सगा बड़ा भाई है।  दोनों के बीच जमीन विवाद का मामला नायब तहसीलदार महासमुंद न्यायालय में विचाराधीन है। दिनांक 18.05.2026 को उक्त मामले में पेशी नियत थी।  स्वयं करीबन 03:30 बजे पेशी में उपस्थित होकर घर चला गया था। बाद में कागजात देने हेतु करीबन 04:30 बजे पुनः नायब तहसीलदार न्यायालय पहुंचा।
न्यायालय कक्ष में मौजूद था, जहां पहले से  भाई विष्णु चंद्राकर उपस्थित था।  देखते ही वह गुस्से में आकर “तू फिर आ गया  कहते हुए   अश्लील गालियां देने लगा तथा “तुझे जमीन में जेसीबी से खोदकर जिंदा गाड़ दूंगा” कहकर जान से मारने की धमकी दिया। इसके बाद उसने न्यायालय में रखे पोकर (सूजा) को उठाकर  हमला करने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर नायब तहसीलदार बाहर आए तथा न्यायालय स्टाफ गोलू गजेंद्र, उषा ध्रुव एवं वहां उपस्थित अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।
पुलिस ने धारा – 296 बीएनएस, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!