महासुमंद
तुमगांव: पति ने की पत्नी की हाथ मुक्का चप्पल से पिटाई मामला दर्ज

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पति ने पत्नी की हाथ मुक्का चप्पल से पिटाई कर दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।फुलबाई ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम अमावश में रहती है, रोजी मजदूरी का काम करती है दिनांक 17/05/2026 के सुबह करीबन 09/00 बजे अपने घर में थी कि तभी पति सत्येन्द्र टंडन चरित्र पर शंका कर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करने लगा तब वहीं पर उपस्थित बच्चे हीना टंडन और अलीशा टंडन द्वारा बीच बचाव कर झगडा को छुडवाए और देखे सुने पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1
































