खल्लारीमहासुमंद

खल्लारी:कंटेनर वाहन चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को मारी ठोकर कार क्षतिग्रस्त

खल्लारी। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कंटेनर वाहन चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सिमरनजीत सिंग सलुजा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 08 गुरूनानक वार्ड बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.)  का निवासी है, कक्षा 12 वीं तक पढ़ा लिखा है । बागबाहरा में  कपड़े का दुकान है । दिनांक 09/05/2026 को  बड़े भाई चंदीप सिंग सलुजा, उसका साढू दिव्यांशु दास, साला पृथ्वी राजपूत, पुत्र गुरजस सिंग सलुजा सभी वेगनआर कार क्रमांक CG 06 GT 3196 में सवार होकर बागबाहरा से महासमुंद की ओर जा रहे थे, वेगनआर कार को चंदीप सिंग सलुजा चला रहा था, कि दोपहर करीबन 03.30 बजे NH 353 रोड ग्राम मामा भांचा के पास पहुंचे थे कि सामने महासमुंद की ओर  से आ रही ट्रक कंटेनर क्रमांक OD 02 CX 3897 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर वेगनआर कार क्रमांक CG 06 GT 3196 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया । जिससे वेगनआर कार क्षतिग्रस्त हो गया एवं कंटेनर ट्रक पलट गया । वेगनआर कार में सवार चंदीप सिंग सलुजा को एक्सीडेन्ट से दाहिना जांघ, बांया पसली में चोट आया है तथा पृथ्वी राजपूत के सिर में चोट आया है एवं बालक गुरजस सिंग सलुजा के चेहरा में सामान्य चोट आया है । मौके पर चंदीप सिंग सलुजा, पृथ्वी राजपूत, बालक गुरजस सिंग सलुजा को ईलाज हेतु अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती किये है ।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!