महांसमुद : युवक की डंडे से पिटाई

महांसमुद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में करन साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मोरधा थाना महासमुन्द का रहने वाला हैं कक्षा 12वी तक पढाई किया है नवकार राईस मील में टाईपिंग का काम करता हैं दिनांक 02.06.23 के रात्रि खाना खाकर घुमते हुये लेखु किराना दुकान के पास गया था उसी समय सनत साहू शराब के नशे में पास आया और बोला कि तुम्हारा मटर गस्ती ज्यादा बड गया है कहकर गाली गुप्तार किया तब अपने घर तरफ आ रहा था पीछे पीछे सनत साहू भी आया और दो झापड मार दिया, उसके डर के मारे अपनी राईस मील मे जाकर सोया था, प्रात: नहा धो कर खाना खाकर डियूटी जाऊगा कहकर घर गया और नहाने के लिये तालाब जा रहा था, जैसे ही बजरंग बली मंदिर के पास पहुचा उसी समय सनत साहू उसका साथी भावेश साहू, गोपेश साहू तीनो हाथ मे डंडा लेकर एक राय होकर पास आये और गंदी गाली गुप्तार कर तुमको जान से मार डालेगे कहकर डंडे से मारपीट किये जिसके कारण बेहोस होकर गिर गया था। डायल 112 वाले जिला अस्पताल महासमुन्द ले गये थे। मारपीट करते हुये सरपंच दामजी साहू, गजेन्द्र साहू, लखन साहू देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























