महासुमंद

महांसमुद : कार की ठोकर से मजदूर को लगी चोट

महांसमुद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में राम मिलन सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मचेवा का रहने वाला है कक्षा 09 वीं तक की पढाई किया है। ओम टाईल्स तुमगांव रोड महासमुन्द में मजदूरी का कार्य करता है। दिनांक 02.06.2023 को अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा डिलक्स क्रमांक CG06GM7722 काम करके अपने घर ग्राम मचेवा जा रहा था करीब 03.00 बजे महर्षि स्कूल के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही कार क्रमांक CG04PC 8525 का चालक अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल को ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मोटर सायकल सहित गिर गया। एक्सीडेन्ट से बांया कंधा , सिर,माथा में चोटे आयी है तथा मोटर सायकल का सामने चक्का बेंड होकर क्षतिग्रस्त हो गया है। एक्सीडेन्ट को पत्नी संध्या देखी सुनी है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है. महा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!