महासमुंद: कोर्ट कर्मचारी का कार क्षतिग्रस्त


महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नितेश कुमार पठारे ने पुलिस को बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड कांलोनी LIG 16 महासमुंद थाना व जिला महासमुंद की निवासी है। जिला न्यायालय महासमुद में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है । दिनांक 11.04.24 को अपने गाडी डिजायर कार क्र0 CG 06 GJ 9027 में महासमुंद शहर से सामान खरीद कर अपने घर हाउसिंग बोड कांलोनी जा रहा था। कि रात्रि करीब 08.30 बजे गुरू गोविंद सिंह गार्डन के सामने पहुचे थे जहा दोस्त अजय खरे बीटीआई रोड महासमुंद मिलने पर अपनी कार को रोड के किनारे एडीकेटर जला कर निचे उतर कर दोस्त अजय खरे से बातचीत कर रहा था। उसी समय महासमुंद शहर की ओर से कार क्र0 CG 04 HJ 0487 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सडक के निचे खडी कार को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया और वहा से भाग गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना को मेरा दोस्त अजय खरे देखे है। पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























