सरायपाली

सरायपाली:चट्टीगिरोला चौक के पास पीकप के ठोकर से युवक की मौत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में गंगाधर ने पुलिस को बताया कि वह   कक्षा 10वीं पढा है। स्वयं का किराना दुकान ग्राम चट्टीगिरोला में चलाता है  दिनांक 12.04.24 को लगभग 11 बजे  छोटा भाई मृतक अश्वनी बाघ ने पिताजी के मोटर सायकल क्र. CG06A 0370 को लेकर केपी स्कुल चट्टीगिरोला गये थे कि लगभग दोपहर 01.30 बजे  फोन से सूचना मिला कि NH 53 चट्टीगिरोला चौक के पास  छोटा भाई अश्वनी बाघ का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर  मौके पर गया देखा घटनास्थल के पास आरोपी पीकप वाहन क्र. CG06GZ5562 एवं मोटर सायकल क्र. CG06A 0370 क्षतिग्रस्त हालत में रोड़ किनारे पड़ा था। भाई अश्वनी बाघ को हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये हैं। मौके पर ग्रामीणों के द्वारा वाहन चालक को रोककर रखे थे। घटना की सूचना तत्काल थाना को दिया था। बाद शासकीय अस्पताल सरायपाली जाकर हालात से अवगत हुआ । अस्पताल में  भाई की मृत्यु हो गई थी आरोपी वाहन पीकप क्र. CG06GZ5562 के चालक भूपेश ध्रुव पिता सहदेव ध्रुव उम्र 22 वर्ष कसहीबाहरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ0ग0 द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर  भाई मृतक अश्वनी कुमार बाघ का एक्सीडेंट कर देने से शरीर के कई जगह पर चोट आया सिर के बायें तरफ काफी गहरा चोट लगा है । अत्यधिक रक्तस्त्राव से उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC  के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!