सरायपाली
अविश्वास प्रस्ताव से हटाए गए ग्राम पंचायत बालसी सरपंच

सरायपाली. सरायपाली जनपद पंचायत अंतगर्त ग्राम पंचायत बालसी के सरपंच को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर हटाया गया है. ब्लॉक में यह पहला मामला है जिसे अविश्वास प्रस्ताव पारित कर हटाया गया है. ग्राम पंचायत बालसी के सरपंच रीता नायक के विरुद्ध गाँव के पंचों के द्वारा 15 जून को सरपंच की कर्तव्य निर्वहन से असंतुष्ट होकर अविश्वास प्रस्ताव से हटाने का आवेदन दिया था. सभी पंचों के आवेदन को अनुविभागीय अधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए सप्ताह भर में कार्यवाही की और सरपंच ने अपना पद खो दिया. अनुविभागीय अधिकारी ने तहसीलदार युवराज कुरे को ग्राम पंचायत बालसी भेजा , जहाँ सरपंच के पक्ष में केवल एक मत पडे़ व विपक्ष में 14 मत पडे़. सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और वे पद से हटाए गए.
AD#1


























