सरायपाली:रामचंडी कॉलेज में संविदा सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, 25 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

सरायपाली। रामचंडी कॉलेज, सरायपाली द्वारा विभिन्न विषयों में संविदा आधार पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार कुल 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें गणित (01), भौतिक विज्ञान (01) तथा शिक्षा (साइंस) (01) के पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। साथ ही नेट, सेट, पीएच.डी. अथवा शिक्षण अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 6261409915, 9425214313 एवं 9926125246 पर संपर्क किया जा सकता है। कॉलेज का कार्यालय ग्राम बगईजोर, पोस्ट-केंदुधार, तहसील सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है।
कॉलेज प्रबंधन ने योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
































