सरायपाली

सरायपाली:नाश्ता करने के आग्रह पर युवक पर पत्थर से हमला, सिर व कान में आई चोट

सरायपाली। सरायपाली से वापस लौट रहे एक किसान पर नाश्ता करने के आग्रह को लेकर कथित रूप से पत्थर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे सागरपाली स्थित एक होटल में हुई।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम सहसपानी थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी युवक अपने परिचित कमल पटेल और समारू उरांव के साथ न्यायालय सरायपाली से काम निपटाकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। रास्ते में तीनों सागरपाली स्थित एक होटल में चाय-नाश्ता करने के लिए रुके, जहां गांव का ही डोलामणी यादव पहले से मौजूद था।
शिकायत के मुताबिक, तीनों ने डोलामणी यादव को भी नाश्ता करने का आग्रह किया। इसी बात पर वह कथित रूप से भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने पास में पड़े पत्थर से शिकायतकर्ता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और दाहिने कान में गंभीर चोट आई तथा खून निकलने लगा।
घटना के दौरान मौजूद कमल पटेल और समारू उरांव ने बीच-बचाव किया। घायल ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!