सरायपाली में 24 जुलाई को हृदय एवं किडनी रोग विशेषज्ञों का परामर्श शिविर

सरायपाली। श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शुबा नर्सिंग होम, सरायपाली में 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को हृदय एवं किडनी रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत उसेंडी (MD, DM Cardiology) एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम पटेल (MD, DM Nephrology), पूर्व सलाहकार, एम्स रायपुर मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
हृदय रोग संबंधी समस्याओं जैसे सीने में दर्द, अनियमित धड़कन, उच्च रक्तचाप, हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक के बाद की देखभाल, एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी परामर्श तथा डायबिटीज से जुड़ी हृदय संबंधी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
इसी प्रकार किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को किडनी फेल होने की समस्या, पेशाब में जलन या प्रोटीन आना, किडनी स्टोन, शरीर में सूजन, डायलिसिस, किडनी प्रत्यारोपण के बाद की देखभाल तथा उच्च रक्तचाप और मधुमेह से जुड़ी किडनी संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इच्छुक मरीज अग्रिम पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविर का आयोजन शुबा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली में किया जाएगा।
































