सरायपाली

रूपेश ने कायम की मानवता की मिसाल भूमिहीन फुलतुली के लिए कराया 17 साल का जीवन बीमा

सरायपाली(काकाखबरीलाल). थाना बसना अंतर्गत ग्राम बरडीह में निवासरत फुलतुली पति स्वर्गीय गौरांग भोई जो पूरी तरह से भूमिहीन है , जिसकी 25 साल की एक लड़की भी है, अपने पति के गुजर जाने के बाद परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी फुलतुली पर है जो मजदूरी कर अपने बच्ची की लालन-पालन करती है | समय-समय पर परिवार चलाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है |पिछले वर्ष मार्च महीने में कोरोना वायरस संक्रमण काल के विषम परिस्थिति में इनकी समस्या को देखते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर में आरक्षक पद पर पदस्थ रूपेश कुमार द्वारा नगद राशि सहित दिनचर्या की आवश्यक राशन सामग्री जैसे चावल ,दाल, शक्कर, तेल, नमक, मिर्च ,मसाला, बिस्किट, साबुन,एवं ठंड से बचने के लिए दोनों मां बेटी के लिए कम्बल , चादर भी प्रदान किया गया था |लेकिन उसकी बच्ची की भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए रूपेश कुमार द्वारा फुलतुली के नाम पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-सराईपाली अंतर्गत 17 वर्ष के लिए एक बीमा पालिसी (वार्षिक भुगतान)लिया गया है |फुलतुली की वर्तमान आयु 53 वर्ष है ,और उसके नाम पर लिया गया बीमा पॉलिसी का बीमाधन 75000/(पचहत्तर हजार)रूपये जीसकी सालाना प्रिमियम 3887/ रपये एवं 17 वर्ष तक भुगतान किया जाएगा तब तक उसकी उम्र 70 वर्ष हो जाएगी |जीसे बीमा पॉलिसी की संपूर्ण राशि प्रदाय होगी जो उसकी बुढ़ापे के समय सहयोग मिलेगी |यदि बीमा अवधि के दौरान कारणवश फुलतुली की मृत्यु होती है तो बीमा कंपनी से मिलने वाले समस्त राशि नामिनी उसके पुत्री को प्रदान की जावेगी |
भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा – सरायपाली के अभिकर्ता दुखनाशन प्रधान, कार्यालय जनकल्याण के संचालक सदस्य प्रफुल्ल सराफ, रविचंद्र बैरागी, तरुण गढ़तीया, जाधव प्रधान, चंद्रानंद प्रधान, भजमन गडतीया ,रविचंद्र विशाल ,एवं अलीप गडतीया, की उपस्थिति में फुलतुली भोई एवं उनकी पुत्री जशोवंती भोई को उसके जीवन पर किए गए बीमा पालिसी की रसीद प्रदान किया गया |सेवा भावना को देखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा – सरायपाली के शाखा प्रबंधक श्री एस के पराते, बीमा अभिकर्ता आनंद गोयल (विकास अधिकारी CLIA)ने युवा समाजसेवी रूपेश कुमार को साधुवाद दिया |
गौरतलब हो कि कोरोना वायरस संक्रमण काल के विषम परिस्थिति में युवा समाजसेवी रूपेश कुमार द्वारा सरायपाली ,बसना विकासखंड अंतर्गत घर-घर जाकर जरूरतमंदों को दिनचर्या के आवश्यक वस्तुएं प्रदान किया गया था |तथा ठंड से बचने के लिए कम्बल ,चादर भी वितरण किया गया था |

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!