सरायपाली

सरायपाली : स्कूल बस कण्डेक्टर के साथ हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली.    मनोज चौहान     ने   आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जोगनीपाली में रहता है कक्षा 12 वीं तक पढाई किया है । सरस्वती शिशु मंदिर सरायपाली के स्कुल बस क्रमांक CG 06 GM 0415 में कण्डेक्टरी का काम करता है । रोज बस चालक वृन्दावन दास के साथ स्कुली छात्र/छात्राओं को घर से स्कुल एवं स्कुल से घर छोडने जाता है

रोज की तरह दिनांक 29 सितंबर को स्कुल छुट्टी होने के बाद बस क्रमांक CG 06 GM 0415 का चालक वृन्दावन दास के साथ स्कुली छात्र/छात्राओं को छोडकर अम्बेडकर नगर से वापस आ रहा था बांध के पास पहुंचे थे कि दुर्गेश एवं उसका 01 अन्य साथी अपने मोटर सायकल यामाहा बिना नंबर को बीच रोड में खडी कर दिये थे चालक वृन्दावन दास हार्न दिये नहीं हटने पर किनारे कर दो कहने पर नहीं हटे और  बस से नीचे उतार कर दोनो व्यक्ति  अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मार देगे कहते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर खेत में गिरा दिये मारपीट को देख बस चालक वृन्दावन दास बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी दुर्गेश एवं उसका साथी  गाली गलौच कर धक्का मुक्की कर हाथ मुक्का से मारपीट किये और भाग गये। मारपीट कि घटना को बस चालक वृन्दावन दास द्वारा मोबाइल से प्रधान आचार्य रमेश प्रधान को जानकारी दिये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!