सरायपाली : राफेल चौक में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 14/01/2023 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम राफेल में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम जगह मे लोगो को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास, पानी की सुविधा उपलब्ध करा रहा है सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम राफेल के पास पहुंची जहां पर शराब पीने वाले लोगो की भीड थी जो पुलिस को देखकर भाग गये एवं मौके पर उसतराम बारिक पिता लाधो बारिक उम्र 55 साल जाति संवरा ग्राम राफेल थानासिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) को मौके पर एवं पानी डिस्पोजल गिलास रखकर लोगो को शराब पीने पिलाने के लिए पानी डिस्पोजल गिलास की सुविधा देते हुए रंगे हाथ पकडा गया एवं पूछताछ पर उसतराम बारिक द्वारा अपना जूर्म स्वीकार किया आरोपी उसतराम बारिक के कब्जे से दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमे शराब की गंध आ रही थी एवं एक नग खाली अंग्रेजी गोवा शराब का पौवा शीशी व दो नग पाऊच को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने 36 सी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























