सरायपाली :भूत का छाया है कहकर महिला से डंडे से वार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में पुष्पावती मुन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कराई कि वह ग्राम भोथलडीह में रहती है गृहणी का काम करती है कुछ दिन से उनकी तबियत ठीक नहीं रहने से इलाज पानी करा रही थी, ठीक नहीं होने पर कुछ लोगों द्वारा ग्राम बनहरडीह के बैगा के बारे में बतलाने पर बनहरडीह वाले बैगा से सम्पर्क किया तो उन्होने अपने आपको बैगा (ओझा) होना बताया तथा बड़े से बड़े मामले को फुकझाड़ से ठीक करने का दावा किया और मैं तुम्हें भी ठीक कर दूंगा कहकर दिनांक 08/11/2022 को उनके घर आया और रात्रि में फुकझाड़ करने के उद्देश्य से दिया जोत जलाया तथा जोत जलाकर मंत्र जाप कर बोला कि तुम्हें भूत प्रेत का छाया है उतारना पड़ेगा कहकर अपने पास रखे लकड़ी के डण्डा से भूत भगाने के बहाने उनके बायें आंख के पास कनपटी में जोर से मार दिया। जिससे चोट लगकर खून बहने लगा तथा काफी दर्द हो रहा है तथा सूजन आ गया है। घटना को उनके पति दिलीप मुन्ना, सुरेश ताण्डी, नेत्रो ताण्डी, रामकुमार लोहार एवं अन्य लोग देखे व इलाज हेतु अस्पताल ले गये हैं। पुलिस ने 323-IPC, 6-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है. 





























