सरायपाली: शुभा नर्सिंग होम में 25 सितंबर को लगेगा मूत्र रोग विशेषज्ञ का विशेष शिविर

सरायपाली। झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में आगामी 25 सितंबर 2026 को मूत्र रोग संबंधी समस्याओं के लिए विशेष चिकित्सकीय परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन), मूत्र रोग विशेषज्ञ (Urologist) मरीजों को परामर्श देंगे।
शिविर में किडनी स्टोन (पथरी), पेशाब में जलन व दर्द, बार-बार पेशाब आना, पेशाब रुक-रुककर आना, मूत्र संक्रमण (UTI) सहित पुरुष एवं महिला मूत्र रोगों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।
शुभा नर्सिंग होम की ओर से बताया गया कि मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लेने के लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा उपलब्ध है। अपॉइंटमेंट के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली, जिला महासमुंद।





























