महासुमंद

महासमुंद:तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, चालक पर मामला दर्ज

महासमुंद। आरएलसी अस्पताल के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 61 वर्षीय श्यामलाल असगर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद कार चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, श्यामलाल असगर निवासी मालीडीह, थाना तुमगांव, 7 मई 2026 को अपनी पत्नी गुलाबी बाई के साथ रिश्तेदार को देखने के लिए आरएलसी अस्पताल महासमुंद जा रहे थे। अस्पताल के सामने सड़क पार करते समय बागबाहरा की ओर से आ रही कार क्रमांक CG 06 GL 9965 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में श्यामलाल के दोनों पैरों और कमर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें आरएलसी अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर के रिम्स अस्पताल गोढ़ी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 18 जुलाई 2026 को उनकी मौत हो गई।
थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में मर्ग क्रमांक 110/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए। जांच में कार चालक का कृत्य धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!