महासुमंद

महासमुंद:जिला अस्पताल की पार्किंग से शिक्षक की बाइक चोरी

महासमुंद। जिला अस्पताल खरोरा की पार्किंग में खड़ी शिक्षक की हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना के संबंध में बुध्देलाल मारकण्डे निवासी ग्राम साराडीह ने सिटी कोतवाली महासमुंद में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार बुध्देलाल मारकण्डे 5 सितंबर को दोपहर करीब 2:15 बजे अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 DV 9654 को जिला अस्पताल की पार्किंग में लॉक कर खड़ा किए थे। इसके बाद वे अपने रिश्तेदार/साली से मिलने अस्पताल के अंदर चले गए। शाम करीब 5:30 बजे वापस लौटने पर पार्किंग से बाइक गायब मिली। आसपास और अन्य स्थानों पर तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
शिकायतकर्ता के मुताबिक बाइक वर्ष 2010 मॉडल की है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई कर बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!