महासमुंद:तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक की बाइक को पीछे से मारी टक्कर, घुटने में आई चोट

महासमुंद। वार्ड नंबर 03 इमलीभांठा निवासी एक शिक्षक सड़क हादसे में घायल हो गए। घटना 06 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे पुराना बाजार महासमुंद में दुल्हन थ्रेड के सामने हुई।
जानकारी के अनुसार शिक्षक अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 G 4070 से थ्रेड का सामान लेने पुराना बाजार गए थे। सामान लेने के लिए मोटरसाइकिल से उतर रहे थे, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PQ 1336 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए, जिससे उनके बाएं पैर के घुटने में चोट आई।
दुर्घटना में उनकी मोटरसाइकिल के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल शिक्षक का उपचार वर्तमान में अकाल पूरख अस्पताल महासमुंद में कराया जा रहा है। मामले में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।





























