महासुमंद

तेदुकोना :पांच भैंसों को क्रूरता पूर्वक ले जाते दो आरोपी पकड़े गए, दो बाइक जब्त

तेदुकोना। चौकी बुंदेली पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच भैंसों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच भैंसों सहित घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त की सुबह करीब 5:40 बजे गौरक्षक जगमीत राय ने डायल-112 के माध्यम से चौकी प्रभारी को सूचना दी कि कुछ लोग पांच भैंसों को मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम शासकीय वाहन से ग्राम कोदोपाली के पास कोल्दा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची। वहां गौरक्षक जगमीत राय, विजय शर्मा और उत्कर्ष अग्रवाल ने दो व्यक्तियों को पांच भैंसों के साथ रोककर रखा था।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम टोपराम महिलांग (35) निवासी फिरगी और दिलहरण मिरी (31) निवासी बड़ेभांठा छरछेद बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच काले रंग की भैंसें, जिनकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है, तथा बिना नंबर की दो पुरानी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत क्रमशः 20 हजार और 25 हजार रुपये बताई गई है, जब्त कीं।
पुलिस ने भैंसों के परिवहन से संबंधित वैध पास/परमिट प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया। दोनों आरोपियों ने कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में बताया। मामले में टोपराम महिलांग, दिलहरण मिरी और फरार आरोपी खेदुराम अजगल्ले के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!