सरायपाली:19 वर्षीय युवती घर से लापता, तलाश जारी

सरायपाली। थाना सरायपाली क्षेत्र के ग्राम चट्टीगिरोला निवासी 19 वर्षीय युवती कुमारी चंद्रमा बुडेक उर्फ डोली के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता पुष्प कुमार बुडेक ने 26 अगस्त 2026 को थाना सरायपाली पहुंचकर गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार चंद्रमा बुडेक उर्फ डोली 24 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन युवती का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार लापता युवती की उम्र 19 वर्ष, रंग गोरा, चेहरा गोल, कद करीब 5 फीट, बाल काले और शरीर सामान्य है। वह घटना के समय आसमानी रंग की जींस और गुलाबी रंग का टॉप पहने हुए थी। युवती हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उड़िया भाषा बोलती है। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी अक्षर ‘D’ का गोदना बना हुआ है।
सूचना के आधार पर थाना सरायपाली में गुम इंसान क्रमांक 75/2026 कायम कर युवती की तलाश एवं जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा युवती के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल थाना सरायपाली को सूचित करने की अपील की गई है।






























