महासमुंद: मनोसामाजिक परामर्श दिया गया

महासमुंद (काकाखबरीलाल).गुरूवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत डॉ. पी कुदेशिया सीएमएचओ, डॉ.बी.माहेश्वरी डीसीएचस, श्रीमती नीलू घृतलहरे डीपीएम और डॉ. छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से जेल अधीक्षक उमेश पटेल, ममता पटेल और स्टाफ के साथ जिला जेल में बंदियों को मनोसामाजिक परामर्श दिया गया। बंदियों के बीच कार्य स्थल पर होने वाले तनाव, आत्महत्या जैसे रोकथाम के बारे में भी पूछा गया। 117 बंदियों को उनके दैनिक जीवन में योग साधना से जड़ने हेतू सलाह दी गई। साथ ही कहा कि आपसी सामंजस्य स्थापित करें। अपनी योग्यता को निखारे। बृथींग एक्सरसाइज करें, बलून के माध्यम से बताया गया। संगीत, पत्रिका से जुड़े रहे। मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, सुश्री जाग्रति साहू स्टॉफ नर्स उपस्थित हुये।























