महासुमंद

तेदुकोना:खेत में पानी पलाने को लेकर विवाद, दो भाइयों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

तेदुकोना। खेत में पानी पलाने के लिए मुही पार बांधने की बात को लेकर हुए विवाद में एक किसान से उसके बड़े भाई और भतीजे द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार, भुरकोनी निवासी प्रेमनारायण साहू (58) ने शिकायत में बताया कि 8 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने खेत कोसरंगी खार में पानी पलाने के लिए मुही पार बांधने गया था। इसी दौरान उसके बड़े भाई श्रीराम साहू और श्रीराम के बेटे जितेन्द्र साहू वहां पहुंचे। खेत में पानी पलाने की बात को लेकर दोनों ने विवाद करते हुए कथित तौर पर गाली-गलौज की और हाथ-झापड़ से मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसे सूखी जमीन पर पटककर भी मारपीट की, जिससे उसकी पीठ में चोट लगने के साथ दर्द हो रहा है।
घटना के बाद प्रेमनारायण ने मामले की जानकारी अपने पुत्र परमानंद साहू और पड़ोसी रतन लाल मिर्धा को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला न्यायालय JMFC पिथौरा के समक्ष सूचनार्थ भेजा गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!