महांसमुद :चिढा़ने पर मारपीट मामला दर्ज

महांसमुद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में भेमेश्वरी ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई वह कि ग्राम चिंगरौद थाना व जिला महासमुन्द का निवासी हैं, बीए द्वितीय वर्ष की पढाई कर रही हैं, दिनांक 21.06.23 को सुबह 06.00 बजे गांव का ही चोपडा फार्म हाउस में काम करने के लिये वह, बहन केसरी ध्रुव के साथ गयी थी शाम करीब 04.00 बजे काम कर वापस घर जा रहे थे कि जैसे ही सोमन निषाद के घर के सामने गली मे पहुचे थे कि सोमन निषाद लोगो को देख कर केसियो बाजबो करके चिढाया इसके पहले भी केसियो बाजबो करके चिढाया करता था, जिसे मना किया तो वह गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं बहन केसरी ध्रुव द्वारा मना करने व छुडाने पर उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुचाया है , मारपीट से दाहिने गाल, हाथ बाह में दर्द है, घटना को नागेश ध्रुव, योगेन्द्र ध्रुव देखे व बीच बचाव किए हैं पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















