महासमुंद:रक्षाबंधन मनाने गए परिवार के घर में चोरी, 35,500 रुपये के जेवर और नकदी पार

महासमुंद। वर्धमान नगर बेमचा स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित 12 हजार रुपये नकद चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, परिवार 28 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे रक्षाबंधन मनाने बिरबिरा तुमगांव गया था। 30 अगस्त की शाम करीब 5 बजे परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुली थी और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर आलमारी में रखी एक सोने की अंगूठी, तीन सोने की फूल्ली, 12 चांदी की बिछिया, दो चांदी के पायल, सात चांदी के सिक्के तथा 12 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 35,500 रुपये बताई गई है।
आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता तलाश के बाद महिला ने 9 सितंबर को थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


























