बसना

बसना:बंसुला में ट्रैक्टर से बैटरी समेत कई सामान चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

बसना। ग्राम नानकपाली निवासी एक भवन निर्माण ठेकेदार के ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने बैटरी समेत कई सामान चोरी कर लिया। घटना ग्राम बंसुला स्थित प्रतिभा भवन की बताई गई है, जहां पीड़ित किराए से रहता है।
पीड़ित के अनुसार उसने अपना सोल्ड आयशर 242 ट्रैक्टर प्रतिभा भवन में खड़ा किया था। 7 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद उसने ट्रैक्टर को देखा था, तब वह सही स्थिति में था। अगले दिन 8 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे ट्रैक्टर देखने पहुंचा तो उसकी बैटरी, आर्मेचर, हिसं एवं नागर पट्टा गायब मिले।
घटना की जानकारी उसने संजय पटेल, संजय नंदे और अपने पुत्र केशव मांझी को दी।  पुलिस ने303(2)-BNS  के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!