बसना
भंवरपुर चौंकी में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

विजय चौहान,भंवरपुर । आज दिनांक 13 मार्च को भंवरपुर चौंकी परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गयी थी। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थ चौंकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने की। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एंव पत्रकार गणों के लोगों को संबोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि होली पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में हम सबको मनाना है। उन्होंने कहा कि शांति पूर्ण ढंग से साफ सुथरी होली मनाएं।
साथ ही असमाजिक तत्वों पर पुलिस सख्ती से ध्यान रखेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कहीं भी आपको ऐसा लगता है कि कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका है तो पुलिस को अवश्य सूचित करें। पुलिस त्वरित कार्यवाई करेगी। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एंव स्थानीय पत्रकार गण उपस्थित थे।
AD#1

























